नई दिल्ली, फरवरी 10 -- दिल्ली के जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर शख्स की मौत के बाद अब रोहिणी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां मंगलवार को खुले नाले में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है। घटना बेगमपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान 30 साल के बिरजू कुमार के रूप में हुई है। वह बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है और मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि ये सीवर डीडीए की जमीन पर बना हुआ था। दिल्ली फायर सर्विस केअधिकारी ने बताया कि घटना के सिलसिले में शाम करीब 7.45 बजे सूचना मिली, जिसके बाद बचाव दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।पीडब्ल्यूडी ने जारी किए निर्देश उधर दिल्ली जल बोर्ड द्वारा जनकपुरी में खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति की मौत के बाद लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार को सुरक्षा के मद्देनजर फ्लाईओवर, भूमिगत पैदल पार पथ, सड़क किनारे की नालियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.