लखीमपुरखीरी, सितम्बर 13 -- पूरे देश के जनजातीय समाज के बारे में जानकारी करने, जनजाति समाज के बीच बेहतर काम करने वाले अधिकारियों को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भोज पर आमंत्रित किया। इसके अलावा भारत सरकार के अधिकारियों ने भारत मंडपम में देश भर के राज्यों से आए अधिकारियों के साथ बैठक करके जनजाति क्षेत्र में किए गए कामों की जानकारी ली। वहीं समस्याएं भी पूछी। उत्तर प्रदेश से खीरी जिले के परियोजना अधिकारी यूके सिंह व उपनिदेशक जनजाति प्रियंका वर्मा इसमें शामिल हुईं। यूके सिंह ने थारू गांव सूरमा में बिजली, सड़क आदि का मुद्दा उठाया। राष्ट्रपति के साथ भोज कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे परियोजना अधिकारी चंदनचौकी यूके सिंह ने बताया कि भारत मंडपम में आयोजित देशभर के जनजातीय अधिकारियों की बैठक में थारू क्षेत्र की विकास योजनाओं को रखा। बैठक में विकास का...