नई दिल्ली, अगस्त 9 -- दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार की देर रात से झमाझम बारिश देखी गई। झमाझम बारिश के कारण दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के कई इलाके जलमग्न हो गए। सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जोरदार बारिश के कारण दिल्ली में कई उड़ानों पर असर पड़ा। कई विमानों की उड़ान में देरी हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न शहरों में बादल छाए रहने की संभावना हताई है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश भी देखी जा सकती है। सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.