गाजियाबाद, जनवरी 22 -- गणतंत्र दिवस की रिहर्सल और मुख्य परेड के चलते दो दिन सभी तरह के व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए गाजियाबाद पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि 23 जनवरी को रिहर्सल परेड और 26 जनवरी को मुख्य परेड के चलते डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।इन डेट पर एंट्री बैन डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि 23 जनवरी को कर्तव्य पथ दिल्ली में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल परेड होगी, लिहाजा 22 जनवरी की रात 10 बजे से 23 जनवरी को कार्यक्रम की समाप्ति तक हल्के, मध्यम और भारी व्यावसायिक वाहन गाजियाबाद की सीमा से दिल्ली नहीं जा सकेंगे।वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल इसी तरह गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड 26 जनवरी को होगी, लिहाजा 25 जनवरी की रात 10 बजे से 26 जनवरी को कार्यक्रम की समाप्ति तक सभी ...