नई दिल्ली, मार्च 27 -- Delhi Weather: दिल्ली में समय से पहले गर्मी ने दस्तक दे दी है। लोग अभी से तेज धूप के चलते बेहाल होने लगे। सफदरजंग में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री से भी अधिक रहा। बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह से तेज चमकदार सूरज निकला। दिन चढ़ने के साथ धूप तीखी हो गई। दोपहिया वाहन से चलने वालों को गर्म हवा के थपेड़ों जैसा अहसास होने लगा। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा है। रिज, पीतमपुरा में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। इस मौसम में पहली बार दिल्ली के किसी केन्द्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.