नई दिल्ली, जुलाई 9 -- दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों पर मानसून मेहरबान होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कल यानी 10 जुलाई को भी दिल्ली-NCR के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इन दोनों ही दिनों के दौरान वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 11 से लेकर 15 जुलाई के दौरान दिल्ली एनसीआर के इलाकों में बादलों की आवाजाही बरकरार रहेगी। 11 से लेकर 15 जुलाई के दौरान दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की बारिश या फुहारें देखी जा सकती हैं। 11 से लेकर 15 जुलाई के दौरान यदाकदा वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.