नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- Delhi Air Toxic: राजधानी दिल्ली में पलूशन कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 7 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 318 दर्ज किया गया। यह बहुत खराब श्रेणी में है। राजधानी के अन्य हिस्सों में भी सोमवरा सुबह पलूशन चरम पर था। बावना में एक्यूआई 368 पहुंच गया। राजधानी के कई इलाकों में धुंध और स्मॉग की मोटी चादर ने दृश्यता को काफी प्रभावित किया।कई इलाके बेहद प्रभावित आनंद विहार, इंडिया गेट, द्वारका और ITO इलाके में सुबह-सुबह धुंध के कारण दृश्यता बहुत कम रही। ITO इलाके का AQI 354 दर्ज किया गया, जबकि इंडिया गेट और करतव्य पथ भी धुंध की चादर में ढके हुए दिखाई दिए। राजधानी में पिछली सुबह भी AQI 397 था, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.