नई दिल्ली, मई 17 -- पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और शौर्य के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसी कड़ी में शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवायजरी (परामर्श) जारी की है और लोगों को परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। इस बारे में सोशल मीडिया पर एक नोट जारी करते हुए ट्रैफिक विभाग ने बताया, 'द्वारका मोड़ से नवादा मेट्रो स्टेशन तक 17.05.2025 (शनिवार) को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। जिसके चलते यात्रा क्षेत्र में यातायात की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.