नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार रात आईपीएल मैच के चलते आईटीओ और उसके आस-पास की सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने कहा कि शाम साढ़े पांच बजे के बाद स्टेडियम की ओर जाने वाले रास्तों पर जाने से बचें। ट्रैफिक पुलिस ने बहादुर शाह जफर मार्ग पर शाम साढ़े पांच बजे से रात 12 बजे तक भारी, व्यवसायिक वाहनों के साथ बसों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी है।समय लेकर निकलें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एजवाइजरी जारी करते हुए कहा कि शाम को आईटीओ, दरियागंज, एलएनजेपी अस्पताल जाने वाले लोग समय लेकर निकले।इन सड़कों पर जाने से बचें यदि जरूरी न हो, तो बहादुर शाह जफर मार्ग, आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट व दिल्ली गेट), जेएलएन मार्ग (शांति वन से दिल्ली व कमला मार्केट) पर जाने से बचें।कई रास्तों से होगी स्टेडियम में एंट्री पुलिस ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.