दिल्ली, मई 4 -- दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों की धरपकड़ जारी है। आज पूर्वी जिले की पुलिस ने शहर में बिना वैध दस्तावेजों के रह रही छह बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, मंडावली पुलिस स्टेशन की एक टीम ने एक महिला को पकड़ा, जिसकी पूछताछ के बाद पहाड़गंज इलाके से पांच अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मीम अख्तर (23), मीना बेगम (35), शेख मुन्नी (36), पायल शेख (25), सोनिया अख्तर (36) और तानिया खान (34) के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस के विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) की मदद से इन महिलाओं के खिलाफ निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि इनमें से किसी भी महिला के पास देश में रहने के लिए ज़रूरी वैध वीजा, पासपोर्ट या परमिट नहीं थे। विदेशी क्षेत्रीय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.