नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- दिल्ली में अब रामलीला का मंचन रात 10 बजे तक ही नहीं होगा, बल्कि आधी रात तक आयोजन जारी रह सकेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह अहम आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने रामलीला और दुर्गा पूजा जैसे सांस्कृतिक आयोजनों को रात 12 बजे तक जारी रखने की अनुमति दी है। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में रामराज्य आना चाहिए और इसके लिए हम सभी को थोड़ा काम करना चाहिए। रेखा गुप्ता ने कहा, 'मैं हमेशा कहती थी कि हमारे हिंदू त्योहारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कौन सी रामलीला रात 10 बजे खत्म होती है। दुर्गा पूजा रात 10 बजे खत्म नहीं हो सकती है। जब गुजरात में डांडिया पूरी रात हो सकती है और पूरी रात आयोजन हो सकते हैं तो दिल्लीवालों की क्या गलती है?' उन्होंने कहा, 'इसलिए हमने रात 12 बजे तक अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.