नई दिल्ली, मार्च 5 -- दिल्ली में होली से पहले सर्दी की विदाई होने जा रही है। अगले कुछ दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव की भविष्यवाणी की गई है और तापमान 33 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक राजधानी में अगले 6 दिनों में ही तापमान में करीब करीब 6 डिग्री का उछाल आने वाला है। न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने एक सप्ताह का जो अनुमान जारी किया है उसके मुताबिक 5 मार्च को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रहेगा तो अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार को 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से हवा चल सकती है। बुधवार से अगले मंगलवार तक हर दिन तापमान में वृद्धि दिख रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री तक जाने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान भी 12-14 डिग्री रहने की उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.