नई दिल्ली, मार्च 20 -- Delhi Weather: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव के बाद बुधवार को साफ आसमान रहा। 14 मार्च को हुई बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह 'संतोषजनक' श्रेणी में आ गई। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मार्च के अंत तक दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राजधानी में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 10 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।5 दिन साफ रहेगा मौसम 21 से 25 मार्च तक आसमान साफ रहेगा। इस बीच तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत रहा। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.