नई दिल्ली, जून 28 -- दिल्ली में मौसम अचानक बदल गया है। कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने पहले ही आज शाम के समय आंधी के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी दी थी और येलो अलर्ट भी जारी किया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 28 जून की शाम को दिल्ली में आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और फिर रात में आंधी तूफान आ सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 29 जून को भी शाम और रात को आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी लोगों को सतर्क करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग ने 30 जून से 2 जुलाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.