नई दिल्ली, अगस्त 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में अगले चार दिनों के दौरान हल्की बारिश का दौर रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान आमतौर पर 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा। इसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। इस बीच, रविवार को दिल्ली में कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही घने बादल छाए रहे। बीच-बीच में थोड़े-थोड़े समय के लिए धूप भी निकली, जिसके चलते तापमान में हल्का इजाफा भी दर्ज किया गया। हालांकि, कुछ ही देर में घने बादल आ गए और कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। दिल्ली के रिज मौसम केन्द्र में दिन के समय सबसे ज्यादा 9.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.