धनबाद, दिसम्बर 8 -- धनबाद। झारखंड प्रदेश शौंडिक समाज धनबाद जिला पदाधिकारियों की रविवार को बैठक उपाध्यक्ष विश्वजीत कुमार मंडल के झाड़ूडीह स्थित निवास स्थान पर हुई। आगामी दिल्ली महासम्मेलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सरयुग प्रसाद ने की तथा संचालन महासचिव बिनोद कुमार ने किया। बैठक में सरयुग प्रसाद, बिनोद कुमार, अनूप कुमार साव, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार, डॉ रानी राजश्री व विश्वजीत कुमार मंडल आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...