नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- दिल्ली भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की नई दिल्ली, व.सं। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दिल्ली भाजपा ने पुष्पांजलि अर्पित की। दिल्ली भाजपा ने बांसेरा पार्क पर समारोह आयोजित किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ राष्ट्रीय संगठक वी सतीश और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने दिल्ली भाजपा के एसटी मोर्चा अध्यक्ष सीएल मीणा और कार्यकर्ताओं की उपस्थिती में पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सचदेवा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता थे। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासियों को संगठित किया था। उन्होंने आदिवासियों के अधिकारों और संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष किया। -------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.