नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नौकरी बहाली की मांग के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे बस मार्शल मंगलवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष से मिले। मार्शलों का कहना है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें रोजगार दिलाए जाने का आश्वासन दिया है और इसके लिए ड्राफ्ट तैयार कराए जाने की बात कही है। इस मांग के लिए अब बुधवार को वे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलेंगे। बस मार्शलों का कहना है कि अक्तूबर 2023 में नौकरी छीन कर उन्हें बेरोजगार कर दिया गया था। तभी से वे निरंतर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे दो बार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिल चुके हैं। उन्हें आश्वासन मिला था कि कैबिनेट मीटिंग में उनके मुद्दे पर चर्चा की जाएगी और उनके एक प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर इसकी जानकारी दी जाएगी। मंगलवार को दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक हुई, लेकिन इस...