कौशाम्बी, नवम्बर 12 -- मंझनपुर, संवाददाता राजधानी दिल्ली में हुए कार धमाके को लेकर कौशाम्बी का पुलिस-प्रशासन हर संभव एहतियात बरत रहा है। मुस्लिम नव जवान कमेटी को करारी में गुंबद-ए-खिजरा कांफ्रेंस का आयोजन करने की परमिशन नहीं दी गई है। अधिकारियों ने जलसे में जुटने वाली भीड़ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। वहीं, आयोजकों ने परिस्थिति अनुकूल होने पर कार्यक्रम करने की बात कही है। इजाजत नहीं दिए जाने पर आयोजक मंडल ने किसी भी तरह का ऐतराज नहीं जाहिर किया है। करारी नगर पंचायत में हर साल होने वाली गुंबद-ए-खिजरा कांफ्रेंस काफी मशहूर है। पिछले 61 सालों से निरंतर इस जलसे का आयोजन किया जा रहा था। इसमें हमेशा लाखों की भीड़ जुटती थी। इस बार 62 वां जलसा 13 व 14 नवंबर को होना तय हुआ था। इसके पहले ही दिल्ली में कार धमाका हो गया। देश की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.