फतेहपुर, नवम्बर 13 -- फतेहपुर। दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट को लेकर कांग्रेसियों ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय ज्वालागंज में शोक सभा का आयोजन कर घटना में गहरा दु:ख व्यक्त किया और मृतकों की आत्मशांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि अब भाजपा सरकार की विफलता सड़कों पर उतर आई है। अब ऐसा प्रतीत होता है कि देश बिना किसी सरकार के चल रहा है। उन्होंने कहा कि नौ मई 25 को प्रधानमंत्री का व्यक्तब्य कि अब कोई भी आतंकवादी घटना युद्ध मानी जाएगी, एक कोरा संदेश साबित हुआ है। जो महज जनता को गुमराह करने वाला है। वहीं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि देश के गृहमंत्री चुनाव व सरकार बनाने में इतना व्यस्त रहते हैं कि उन्हें देश की कोई चिंता नहीं है। साथ ही रक्षा मंत्री तो शायद देश में कोई है ही नहीं। शोक सभा के उपरांत सभी कांग्रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.