अमरोहा, नवम्बर 12 -- हसनपुर। बताया जा रहा है कि मंगरौला निवासी अशोक व नगर के रहरा अड्डा निवासी लोकेश की दोस्ती करीब 15 वर्ष पुरानी थी। हालांकि, दोनों की उम्र में करीब 18 वर्ष का अंतर था। एक पिछले करीब नौ वर्ष से दिल्ली में रह रहा था जबकि, दूसरा नगर में खाद की दुकान चलाता था। अशोक ने कई वर्ष पूर्व लोकेश की दुकान पर काम किया था। जब भी अशोक गांव आता वह लोकेश से जरूर मिलकर जाता। मौत दोनों को एक साथ एक जगह खींचकर ले गई। परिजनों का कहना है कि लोकेश की पहचान उसके हाथ में पहनी सोने की अंगूठी से हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.