फरीदाबाद, दिसम्बर 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली बदरपुर बॉर्डर के पांच नाकों से पेट्रोल-डीजल से चलने वाले गैर बीएस (भारत स्टेज)-6 पुराने वाहनों को लौटा दिया। पुलिसकर्मी गैर बीएस-छह वाहनों पर 24 घंटे नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने इस दौरान सौ से ज्यादा वाहन वापस लौटाए। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बुधवार को दिल्ली में पुराने वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। दिल्ली पुलिस से सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को बदरपुर बॉर्डर, बदरपुर टोल प्लाजा, डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे, दुर्गा बिल्डर और सूरजकुंड गोल चक्कर पर नाके लगाए हुए थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा नाकों पर वाहनों को रोककर जांच की जा रही थी। अकेले बदरपुर टोल प्लाजा के नाके से 12 वाहनों को वापस लौटाया गया। यहां पर 50 से ज्य...