शामली, जनवरी 15 -- कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर एक छोटी सी बात को लेकर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने फल विक्रेता पर लाठी-डंडों से क्रूर हमला कर दिया। हमले में फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मोहल्ला नई बस्ती मुस्तफाबाद निवासी असगर अपनी बाइक पर सवार होकर दिल्ली बस स्टैंड स्थित अपने पुत्र सादिक की फलों की दुकान पर जा रहे थे। जैसे ही वे दुकान के सामने पहुंचे, कुछ बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक में साइड मार दी। असगर ने विरोध जताया तो युवक गाली-गलौज करने लगे और फोन पर अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों को बुला लिया। आरोप है कि इन युवकों ने मिलकर फल विक्रेता सादिक और उसके पिता असगर पर लाठी-डंडों से जमकर हमला किया। हमले में सादिक बुरी तरह घायल हो गया। शोर-शराबा मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पु...