लखनऊ, जनवरी 21 -- लखनऊ। दिल्ली और बनारस के बीच ट्रेन 23 जनवरी से शुरू की जा रही है। लखनऊ होकर जाने आने वाली इस ट्रेन को दोनों ओर से दो-दो ट्रिप के लिए चलाया जाएगा। रेलवे के मुताबिक दिल्ली से ट्रेन नंबर 04024 बनारस के लिए 23 और 25 जनवरी को चलेगी। यह 19.25 पर चलकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ, रायबरेली होते हुए अगले दिन सुबह 09.40 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04023 बनारस से 24 और 26 जनवरी को 18.35 बजे चलेगी। उक्त रूट से होते हुए अगले दिन सुबह 08.50 बजे बनारस पहुंचेगी। इसमें एसी, स्लीपर और जनरल क्लास के कोच होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...