नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, मार्च 11 -- दिल्ली का बजट सत्र आगामी 24 मार्च से शुरू हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, एलजी के अभिभाषण और आर्थिक सर्वेक्षण के बाद 25 मार्च को दिल्ली का बजट पेश हो सकता है। खास बात यह है कि विधानसभा में इस बार प्रश्नकाल भी होगा। विधायक लंबे समय बाद सदन में प्रभारी मंत्रियों से सवाल पूछ पाएंगे। आखिरी बार 2022 में प्रश्नकाल हुआ था। सीएम कर रही हैं बैठक दिल्ली में भाजपा की नवगठित सरकार इन दिनों बजट की तैयारियों में जुटी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रोज अलग-अलग विभागों के साथ बजट को लेकर 2-3 बैठकें कर रही हैं। बजट खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पेश करेंगी, क्योंकि वित्त विभाग की जिम्मेदारी उन्होंने अपने पास रखी है। दिल्ली बजट इस बार खास होगा, क्योंकि नई सरकार को राजधानी में पहले से चल रही मुफ्त योजनाओं के साथ महिलाओं के लिए 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.