नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा में सोमवार से बजट सत्र की शुरुआत की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता के मुताबिक 24 से 28 मार्च तक चलने वाले सत्र के पहले दिन डीटीसी की कार्यप्रणाली पर कैग की रिपोर्ट पेश की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सत्र वित्तीय नीतियों और आगामी वित्तीय वर्ष के विकास के रोडमैप को निर्धारित करेगा। विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन हंगामा होने के आसार हैं। डीटीसी की कार्यप्रणाली पर सदन में रखी जाने वाली कैग रिपोर्ट में पूर्ववर्ती आप सरकार के कामकाज पर असहज करने वाली टिप्पणियां हो सकती हैं। ऐसी हालत में पक्ष-विपक्ष के बीच नारेबाजी और टकराव की स्थितियां बन सकती हैं। इससे पूर्व शराब नीति और स्वास्थ्य की स्थिति पर सीएजी की रिपोर्ट सदन में रखी जा चुकी है। यह तीसरी रिपोर्ट है जो नई सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.