नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ के पानी में डूबने से अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है। इनमें उत्तर पूर्वी दिल्ली के गढ़ी मेंढू गांव में दो दिन से लापता एक शख्स भी शामिल है। वहीं, फरीदाबाद में ससुर और दामाद की जान भी बाढ़ के पानी की चपेट में आकर चली गई। तीनों के शव शुक्रवार को बरामद हुए। दिल्ली के गढ़ी मेंढू गांव में परिवार के साथ रहने वाले 45 वर्षीय ओमवीर दूध की डेयरी चलाते थे। परिजनों के मुताबिक, बुधवार सुबह गांव में यमुना का पानी घुस गया और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। परिवार के अन्य सदस्य पशुओं को लेकर पुश्ते पर सुरक्षित स्थान पर चले गए, लेकिन एक गाय घर में ही रह गई थी। ओमवीर घर में बंधी गाय को निकालने गए थे। उनके साथ गांव के तीन अन्य लोग भी गए थे। पानी के तेज बहाव में बह गए : घर पहुंचने से पहले ही ओमवीर यमुना नदी के तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.