नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, फरवरी 1 -- दिल्ली के विधानसभा चुनाव में शनिवार से राजग के सभी सांसद मोर्चे प्रचार करेंगे। राजग के सांसदों के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक में यह फैसला किया गया है। हर मंडल में एक सांसद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सांसद एक से 3 फरवरी की शाम तक चुनाव प्रचार करेंगे। सांसदों को संसद के बजट सत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को भी कहा गया है। संसद भवन में शुक्रवार को राजग सांसदों की बैठक में उनके क्षेत्र की जानकारी दी गई है। दिल्ली में भाजपा के 256 मंडल हैं। केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के सांसद पहले ही मोर्चे पर तैनात हैं। राजग (भाजपा व सहयोगी दल) को भी दिल्ली के मोर्चे पर तैनात किया जा रहा है। दिल्ली का विधानसभा चुनाव भाजपा अपने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दो सहयोगी दलों जदयू और लोजपा (रामविलास) के साथ मिलकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.