सिद्धार्थ, दिसम्बर 3 -- सिद्धार्थनगर। 25 नवंबर को जंतर-मंतर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न होने के वाबजूद कार्यक्रम आयोजक विजेंद्र धारीवाल व अन्य साथियों पर दिल्ली प्रशासन की ओर से केस दर्ज करने के विरोध में मंगलवार को सिद्धार्थनगर में विरोध प्रदर्शन कर प्रथम सूचना रिपोर्ट की प्रतीकात्मक प्रति जलाई गई। जिलाध्यक्ष अटेवा बृजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे देश में आज के दिन किया जा रहा है। सिद्धार्थनगर के सभी ब्लॉकों में शिक्षक और कर्मचारियों द्वारा इस प्रकार के विरोध दर्ज कराए गए और एफआईआर वापस लेने की मांग की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...