शामली, जनवरी 2 -- शामली से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन के समय में परिर्वतन हुआ है। उत्तर रेलवे ने सहारनपुर से वाया शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। नया टाइम टेबल एक जनवरी से लागू कर दिया गया है, जिसके तहत अब कुछ ट्रेनें पहले से करीब पांच मिनट पहले रवाना होंगी। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक रामेश्वर मीना ने बताया कि सहारनपुर से चलकर सुबह 5.03 बजे शामली पहुंचने और 5.15 बजे दिल्ली रवाना होने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 64022 अब सुबह 4.58 बजे शामली पहुंचेगी और 5.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहीं सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन संख्या 64026, जो पहले शामली से सुबह 9.00 बजे चलती थी, अब 8.55 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके अलावा शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्...