नई दिल्ली, मार्च 17 -- दिल्ली पुलिस ने एक ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। एनकाउंटर की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने इसे अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पहली मार्च को खुफिया सूत्रों ने बदरपुर सब-डिवीजन को सूचना दी कि चार संदिग्ध बदमाश दिल्ली नंबर की कार में अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। खुफिया सूत्रों ने सूचना पर फौरन ऐक्शन लेते हुए सब-डिवीजन बदरपुर की एक टीम को नाला रोड, अर्पण विहार के पास लोहिया पुल पर तैनात किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर अर्पण विहार की ओर से एक ग्रे रंग की कार आई। इस कार को मुखबिर ने संदिग्ध वाहन के रूप में पहचाना। जब पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.