भागलपुर, दिसम्बर 15 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बिलखोरिया गांव निवासी साबित अंसारी को फर्जी दस्तावेज बनाने मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद साबित को दिल्ली ले जाएगी। साबित लखनऊ में रहता था। मामले पर मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि साबित अंसारी पर फर्जी दस्तावेज बनाने गिरोह में शामिल था। उसी मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी ट्रांजिट रिमांड के लिए कोर्ट गई है। मिलने के बाद उसे दिल्ली लेकर जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...