अररिया, फरवरी 10 -- अररिया,निज संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव से नगर थाना पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने पोक्सो एक्ट के फरार आरोपी को रविवार रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी इमरान उर्फ तोकील मूल रूप से बौंसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। लेकिन वह पुलिस के भय से हसनपुर गांव में छिपा हुआ था। नई दिल्ली मालवीय नगर थाना में उनके खिलाफ पोस्ट को एक्ट का मामला दर्ज है। इसी मामले में दिल्ली पुलिस उनकी तलाश में अररिया पहुंची थी। नई दिल्ली मालवीय नगर थाना के सब इंस्पेक्टर सतीश ने न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार आरोपी को अपने साथ दिल्ली ले जाने की तैयारी में जुटी हुई थी। बताया गया की 15 दिन पहले भी दिल्ली पुलिस उसे गिरफ्तार करने आई थी, लेकिन वह अपने घर से फरार था। रविवार की रात उसे हसनपुर से गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...