नई दिल्ली, फरवरी 17 -- राजधानी दिल्ली की भीड़भाड़ वाली डीटीसी बस में एक यात्री के बैग से सोने-चांदी के गहने और एक लाख रुपए से ज्यादा की नकदी चोरी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि चोरी की यह वारदात 5 फरवरी को उस समय हुई थी, जब विकास कुमार नाम का शख्स डीटीसी की बस से झंडेवालान जा रहा था, इसी बीच अज्ञात लोगों ने उसका बैग काटकर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा ली थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दैयोदिया दीपूभाई (43), अभिषेक (24) और एक 34 साल की महिला के रूप में हुई है, जिसमें से दीपूभाई ही इस गैंग का मास्टरमाइंड है। पुलिस ने बताया कि ये तीनों आरोपी गुजरात के भावनगर के रहने वाले हैं और विशेष रूप से चोरी करने के इरादे से दिल्ली आए थे। मामले की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.