नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नशा मुक्ति अभियान के तहत दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने एक कुख्यात तस्कर को अरेस्ट किया है। उसके पास से 315 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। अवैध बाजार में इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है। आरोपी का नाम इमरान उर्फ चड्डी उर्फ मोटा है। वह गौतम नगर उस्मानपुर का रहने वाला है। चड्डी को दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अरेस्ट किया है। वह एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर है। उस्मानपुर में रहने वाले चड्डी को पुलिस ने कबीर नगर के मौजपुर रेड लाइट की ओर जाने वाली सड़क पर शमशान घाट पुलिया के पास छापेमारी के दौरान पकड़ा आरोपी व्यक्ति इमरान को उस समय रोका गया जब वह एक सफेद कार में प्रतिबंधित पदार्थ की डिलीवरी करने जा रहा था। उसके पास से एक काले रंग का पॉलीथीन पैकेट मिला जिसमें 315 ग्राम हेरोइन थी। इसे एनड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.