मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 9 -- थाना सिविल लाइन क्षेत्र में कचहरी परिसर में मीडिऐशन सेंटर में आए पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद में महिला की तरफ से आए वकीलों ने उसके पति के चाचा दिल्ली पुलिस के सिपाही के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पर आ गयी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। छपार के गांव दतियाना निवासी महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। मंगलवार को दोनों पक्षों के लोग कचहरी परिसर में स्थित मीडिऐशन सेंटर में समझौता वार्ता के लिए आए थे। दोनों पक्षों के परिवार के लोग भी मौजूद थे। महिला के पति का चाचा दिल्ली पुलिस में सिपाही है। वह भी समझौता वार्ता में आया हुआ था। दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी। कहासुनी पर विवाद बढ़ा तो महिला की तरफ से आए वकीलों ने दिल्ली पुलिस के सिपाही क...