बागपत, फरवरी 20 -- बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के आजमपुर मुलसम गांव निवासी दिल्ली पुलिस के जवान ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कॉन्स्टेबल की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दोघट थाना क्षेत्र के आजमपुर मुलसम गांव निवासी पीयूष पुत्र सतपाल दिल्ली पुलिस का जवान था। बताया जाता है कि वर्ष 2018-2019 में पीयूष पिता की मृत्यु के बाद दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। पीयूष का बड़ा भाई विदेश में रहता है। बताया जाता है कि शुक्रवार को पीयूष अपने गांव आया हुआ था। जहां शुक्रवार की शाम उसने अपनी सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पता चलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में वे उसे उपचार के लिए बडौत के निजी अस्पताल में ले गए। जहाँ से गंभीरावस्था के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.