नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- दिल्ली पुलिस द्वारा राजधानी में सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसने के लिए छापेमारी और ताबड़तोड़ ऐक्शन लगातार जारी है। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस के 500 पुलिसकर्मी की 40 स्पेशल टीमों द्वारा 'ऑपरेशन आघात' के तहत शुक्रवार रातभर की गई छापेमारी में 63 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान में 15 पिस्तौल के साथ-साथ बड़ी मात्रा में शराब, एमडीएमए, कोकीन, हेरोइन और नकदी बरामद हुई है। डीसीपी (दक्षिण-पूर्वी दिल्ली) हेमंत तिवारी ने बताया, कि दिल्ली पुलिस संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत, दक्षिण पूर्वी दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन आघात' शुरू किया है। पिछले 24 घंटों में हमने 63 लोगों को गिरफ्तार किया है। आर्म्स एक्ट के तहत हमने 15 पिस्तौल, 24 जिंदा कारतूस और 16 खंजर-चाकू बरामद किए हैं।शराब के 6338...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.