सिमडेगा, दिसम्बर 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा शुक्रवार को कांग्रेस महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा के साथ दिल्ली पहुँचीं। दिल्ली पहुंचते ही पहले से रह रही सिमडेगा और पालकोट की महिलाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही 14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस द्वारा आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम में शामिल होने की भी बात कही। विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र पर जो खतरा मंडरा रहा है। उसके खिलाफ हर महिला को एकजुट होकर खड़ा होना होगा। हमारा हक, हमारी आवाज़ और हमारे वोट की रक्षा करना बेहद ज़रूरी है। जोसिमा खाखा ने कहा कि 14 दिसंबर का कार्यक्रम सिर्फ एक विरोध नहीं, देश की लोकतांत्रिक आत्मा को बचाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि सिमडेगा की बेटी होने के नाते मुझे गर्व है क...