नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, मई 31 -- राजधानी दिल्ली में बीते पांच सालों में यह तीसरा मौका है जब मई का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। इस पूरे महीने एक दिन भी लू की स्थिति नहीं बनी। इस बीच, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।मई सबसे ज्यादा तपिश वाला रहता है। इसी महीने में अधिकतम तापमान भी सबसे ज्यादा यानी 39.9 डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन मौसम की अलग-अलग गतिविधियों के चलते मई में पहले जैसी तपिश नहीं रही है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि मई का औसत अधिकतम तापमान इस बार 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो सामान्य से लगभग ढाई डिग्री कम है। वर्ष 2023 में मई का औसत अधिकतम तापमान 36.9 और 2021 में 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। इन तीनों ही साल में एक दिन भी लू की स्थिति नहीं बनी थी। इसकी तुलना में वर्ष 202...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.