बागपत, फरवरी 8 -- दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर शनिवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। अतिशबाजी कर एक-दूसरे को लड्डू खिलाए। भाजपाइयों ने कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व और भाजपा की रणनीति की ऐतिहासिक जीत है। भृष्टाचार और अराजकता का अंत हुआ है। भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास की नीति के साथ काम किया है। इसी का नतीजा है कि भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। भाजपा कार्यालय पर शनिवार को भाजपाइयों ने एक-दुसरे को मिठाई खिलाकर दिल्ली चुनाव में जीत का जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। देश की राजधानी की जनता की जीत हुई है। दिल्ली की जनता ने भाजपा के कार्यों पर मुहर लगायी है। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। हरियाणा की जीत ने यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री भारतीय राजनीति म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.