दिल्ली, मई 8 -- दिल्ली के मई महीने में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। तेज हवाओं,आसमान में बादल के साथ बरसात ने गर्मी को भी दूर कर रखा है। अब मौसम विभाग की ताजा अपडेट की मानें तो आज देश की राजधानी में तेज हवाओं के साथ बरसात की संभावना है। बुधवार को कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। आज के बाद कल यानी 9 मई को भी मौसम ऐसा ही रहेगा।एक दिन पहले कैसा था मौसम? बुधवार सुबह दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में तेज धूप निकली,लेकिन दिनभर हल्के और घने बादलों की आवाजाही भी लगातार बनी रही। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट का रुख बना रहा। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.