मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- पुरकाजी। दिल्ली पब्लिक स्कूल में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उपक्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई रही। जिन्होंने फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में क्षेत्र के आठ स्कूलों ने भाग लिया। जिसमें बालिकाओं ने 100 मीटर की दौड़ में शगुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अवनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा वर्णिका तृतीय स्थान रही।छात्रों में 100 मीटर दौड़ में दानिश प्रथम स्थान पर अनुराग द्वितीय स्थान पर फरहान तृतीय स्थान पर रहा। जबकि 200 मीटर की दौड़ में यश प्रथम स्थान पर रहा, वंश कुमार द्वितीय स्थान पर रहा, मनीष तृतीय स्थान पर रहा। 400 मीटर की दौड़ में गुरदीप प्रथम स्थान पर रहा, फैसल द्वितीय स्थान पर रहा, सूरज कुमार तृतीय स्थान पर ...