बिजनौर, फरवरी 9 -- बिजनौर। दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारा विद्यार्थियों में तार्किक सोच, समस्या समाधान क्षमता तथा रचनात्मकता के विकास के उद्देश्य से एक भव्य कोडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा तीन से कक्षा पाँच तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी तकनीकी समझ का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या पायल कपूर द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि कोडिंग केवल कंप्यूटर से जुड़ा एक विषय नहीं है, बल्कि यह सोचने, समझने और समस्याओं का समाधान खोजने की कला है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने तथा तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न स्तरों पर कोडिंग से संबंधित गतिविधियाँ दी गईं, जिनमे...