रुद्रपुर, जनवरी 11 -- पंतनगर। रविवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के चलते इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर की दूसरी फ्लाइट रद कर दी गई। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि फ्लाइट संख्या 6ई-7156 को शाम 4:15 बजे पंतनगर पहुंचना था। कम दृश्यता के कारण फ्लाइट को रद करना पड़ा। एयरलाइंस की ओर से प्रभावित यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने अथवा पूर्ण किराया वापस करने का विकल्प दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...