गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, जनवरी 31 -- एनसीआर में आशियाना बनाने का सपना संजोए बैठे लोगों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली और नोएडा से सटे गाजियाबाद के इलाकों में नए मकान बनाने की तैयारी की जा रही है। जीडीए इंदिरापुरम, वैशाली, प्रताप विहार, कौशांबी योजनाओं में खाली पड़ी जमीन की तलाश में जुटा है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण दिल्ली और नोएडा से सटी योजनाओं में नए मकान बनाने का मौका देने की तैयारी में जुट गया है। इसके तहत जीडीए को सर्वे के दौरान इंदिरापुरम में 30 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र के खाली पड़े चार ग्रुप हाउसिंग भूखंड मिले हैं। यह भूखंड ग्रुप हाउसिंग के लिए नियोजित किए गए थे। फिर इन भूखंडों का भू उपयोग बदलकर आवासीय भूखंड की योजना बनाई। इसके लिए प्राधिकरण इस क्षेत्र का लेआउट तैयार कर रहा है। अधिकारी बताते हैं कि प्राधिकरण यहां छोटे बड़े 110 से अधिक भूख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.