नई दिल्ली, फरवरी 18 -- होली से पहले दिल्ली और नोएडा से सटे क्षेत्रों में संपत्ति खरीदने का मौका है। जीडीए 20 फरवरी को इंदिरापुरम, कौशांबी, वैशाली योजना में रिक्त पड़े करीब 77 प्लॉटों को बेचेगा। लोग इसे बोली लगाकर खरीद सकेंगे। इसके लिए बुधवार को आवेदन फार्म भरने का अंतिम दिन है। गाजियाबाद में दिल्ली और नोएडा से सटे क्षेत्र में भूखंडों की मांग अधिक होती है। ऐसे में इस बार गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने भी 20 फरवरी को होने वाली नीलामी में इसी क्षेत्र को प्राथमिकता दी है। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि इस बार इंदिरापुरम और इदिरापुरम विस्तार योजना में आवासीय, व्यावसायिक और ग्रुप हाउसिंग के भूखंड शामिल हैं। इसके अलावा प्राइमरी स्कूल भूखंड, हायर सेकेंडरी स्कूल भूखंड, हेल्थ सेंटर भूखंड भी इस बार शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- सावधान! नोएडा में इन 10 ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.