सुल्तानपुर, फरवरी 9 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ क्षेत्र के ग्राम पंचायत गरएं में ग्राम प्रधान नीरव सिंह के नेतृत्व में महाराणा प्रताप अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें हरियाणा, प्रयागराज, दिल्ली, गंगापुर जौनपुर, गोरखपुर व सिवान बिहार की टीम ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच दिल्ली एवं हरियाणा के बीच खेला गया। दोनों सीटों में 25-14/ 25-23 अंको से हरियाणा को हराकर हराकर दिल्ली ने फाइनल मैच जीत लिया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाजसेवी व उद्योगपति विपिन सिंह ने ट्रॉफी तथा 51 हजार का चेक देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उपविजेता टीम को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा खेल का आयोजन कराकर सराहनीय कार्य किया गया। जिसमें ढेर सारी प्रतिभाएं आकर अपनी प्रतिभा क...