महाराजगंज, जनवरी 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पंचायत इंटर कॉलेज परतावल के मैदान पर आयोजित पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को दिल्ली व उत्तराखंड के बीच पहला मैच हुआ। इसमें एकतरफा मुकाबले में दिल्ली की टीम ने उत्तराखंड को दो गोल से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश की। दूसरा मैच काठमांडू नेपाल व टाऊन क्लब पडरौना के बीच खेला गया। पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल दो मुकाबले खेले गए। दोनों मैच का उद्घाटन पूर्व पनियरा विधायक जीएम सिंह की पत्नी एवं नगर पंचायत सहजनवा की चेयरमैन संजू देवी, पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल व देवरिया के समाजसेवी जय प्रकाश सैनी ने किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। पहला मैच दिल्ली और उत्तराखंड की टीमों के बीच खेला गया। मैच के...