सहरसा, अप्रैल 19 -- बिहार की दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सहरसा से मुंबई के लिए चलेगी। पहले इस ट्रेन को सहरसा से दिल्ली होकर अमृतसर तक चलाए जाने की योजना थी। हालांकि, ताजा जानकारी के अनुसार इसे सहरसा से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र (पटना) होकर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन तक चलाई जाएगी। रेलवे ने इसका टाइम टेबल भी घोषित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम से इस ट्रेन को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पीएम इस कार्यक्रम से बिहार में कुल 4 नई ट्रेनें शुरू करेंगे, जिसमें एक वंदे मेट्रो यानी नमो भारत ट्रेन भी शामिल है। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सहरसा से सुबह 5 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। अमृत भारत से सहरसा से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.